बोआरीजोर के बाबूपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
बोआरीजोर के ललमटिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने 32 वर्षीय एजाजुल अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का...

बोआरीजोर प्रतिनिधि ललमटिया थाना क्षेत्र के बाबूपुर में बुधवार रात्रि अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर 32 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। हत्या सूचना पर ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इधर थाना प्रभारी ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद महागामा पुलिस निरीक्षक योगेंद्र महतो मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया। मृतक की सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपुर निवासी एजाजुल अंसारी के रूप में की गई।
मृतक करीब 3 महीने से बाबूपुर निवासी अपने साथी सोनोत मरांडी के यहां रहता था। इधर घटना को लेकर सोनोत की पत्नी सुकनी पहाड़िन ने बताया कि सोनोत पहली पत्नी के साथ अपने ससुराल में रहता है। वह अपने बच्चों के साथ बाबूपुर में रहती है। मृतक रात में घर के बरामदे में सोया था। सुबह बच्चे बाहर निकले तो देखा कि खाट के पास खून गिर कर बहा हुआ है। फिर घर में बताया तब वहां जा कर देखा तो उसे गोली लगी थी। इसके बाद इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दिया गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाए चल रही है। मृतक अपराधिक छवि का था वह लंबे समय से अपना घर द्वार छोड कर दूसरे के घर क्यो रह रहा था। यहां वह क्या कर रहा था कही किसी के साथ कोई दुश्मानी तो नहीं थी हलांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि सनोत की मां तालामय मुर्मू भी उसी घर में रहती थी। पुलिस इन तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मृतक का अपराधिक इतिहास रहा है पूर्व में जेल से निकलकर आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।