पोड़ैयाहाट में कार व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर, मोटरसाइकिल चालक घायल
पोड़ैयाहाट में शनिवार को कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में 45 वर्षीय कुलदीप राय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह शादी समारोह से लौट रहे...

पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के बांझी पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग चतरा मोड़ के समीप शनिवार को कार मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना सुबह 11 बजे की है। घटना में मोटरसाइकिल चालक बांका बिहार निवासी 45 वर्षीय कुलदीप राय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल को देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बांका बिहार निवासी थाना क्षेत्र के सतपहाड़ी गांव शादी समारोह में आया था। शनिवार को शादी समारोह से अपने घर जा रहा था इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल वाहन एवं कार वाहन को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल एवं कार के बीच टक्कर हुई है कार वाहन को जप्त किया गया है। मामला दर्ज की प्रक्रिया चल रही है। घायल को स्वास्थ्य लाभ के लिए देवघर भेजा गया।अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।