Speeding Collision Two Bikes Crash in Basantray One Seriously Injured दो बाइक आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल, Godda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsSpeeding Collision Two Bikes Crash in Basantray One Seriously Injured

दो बाइक आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल

बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में परसिया गांव के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यह घटना बुधवार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाWed, 28 May 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
दो बाइक आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल

बसंतराय। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के बसंतराय कोरियाना मुख्य मार्ग में परसिया गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर एक बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल व्यक्ति कोरियाना गांव का बताया जा रहा है। यह घटना बुधवार को दिन के 11:00 बजे के आसपास बताया जा रहा है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बसंतराय थाना को सूचना दिया। घटना का सूचना मिलते ही बसंतराय थाना के सब इंस्पेक्टर विजय शर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने लगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।