Truck Accident in Pathargama Driver Injured After Overturning on Old Bridge छड़ लदा ट्रक पथरगामा सुन्दर नदी में पलटा, Godda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsTruck Accident in Pathargama Driver Injured After Overturning on Old Bridge

छड़ लदा ट्रक पथरगामा सुन्दर नदी में पलटा

पथरगामा में रविवार को सुन्दर नदी में छड़ लदा ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में चालक घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती है। ट्रक धनबाद से आ रहा था और पुराना पुल इस्तेमाल करने के कारण यह हादसा हुआ। चालक की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाMon, 2 June 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
छड़ लदा ट्रक पथरगामा सुन्दर नदी में पलटा

पथरगामा। पथरगामा सुन्दर नदी में रविवार को छड़ लदा एक लीलेन ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक का चालक घायल हो गया। घायल चालक अस्पताल में इलाजरत है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह पांच बजे की है। ट्रक छड़ लोड कर धनबाद से आ रहा था। ट्रक महागामा की और जा रहा था। इसी दौरान पथरगामा सुन्दर नदी में ट्रक पलटी मार दी। बता दे कि ट्रक हाईवे का बना नया पुल होकर नहीं जा रहा था बल्कि पुराना पुल से होकर जा रहा था। जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुराना पुल से होकर अब कोई भारी वाहन नहीं जाता है।

चालक अनाड़ी था जिसे रास्ते का समझ नहीं आया नतीजा चालक पुराना पुल होकर गाड़ी को ले जाने लगा। बताया जाता है ट्रक चालक को झपकी आ गई थी जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे पुल के नीचे गिर गया। घटना की सूचना पर पथरगामा पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना को ले पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।