Bakrid Celebrations in Giridih Namaz Schedule and Market Buzz बकरीद पर पहली नमाज सवा छह बजे, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBakrid Celebrations in Giridih Namaz Schedule and Market Buzz

बकरीद पर पहली नमाज सवा छह बजे

गिरिडीह में 07 जून को बकरीद की नमाज अदा होगी। सभी ईदगाहें और मस्जिदें तैयार हैं। पहली नमाज सुबह 6:15 बजे होगी। बकरीद पर बाजार में रौनक रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। मुस्लिम मोहल्लों में उत्सव का...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 7 June 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
बकरीद पर पहली नमाज सवा छह बजे

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में 07 जून को बकरीद (ईद-उल अजहा) की नमाज अदा होगी। इसके लिए सभी ईदगाहें और मस्जिदें तैयार है। बकरीद की नमाज तय वक्त पर ही होगी। ईदगाहें और मस्जिदों की सम्बंधित कमेटियों ने पूर्व से वक्त तय कर एलान भी कर दिया है। बकरीद पर पहली नमाज शहर में सुबह 6.15 बजे से शुरु है। कुरैशी मोहल्ला मस्जिद में सवा छह बजे बकरीद की नमाज होगी। इधर बकरीद पर शुक्रवार को शहर और देहातों का बाजार चरम पर रहा। लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर में कई प्रमुख चौक और रोड खरीदारों की भीड़ से जाम रहा।

मुस्लिम मोहल्लों की रौनक त्योहार को लेकर बढ़ी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।