BJP Girdih Holds Polling for Mandal President in Hatiya Maidan भाजपा पश्चिमी भाग मंडल अध्यक्ष को ले हुई रायशुमारी, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBJP Girdih Holds Polling for Mandal President in Hatiya Maidan

भाजपा पश्चिमी भाग मंडल अध्यक्ष को ले हुई रायशुमारी

गिरिडीह के हटिया मैदान में भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी आयोजित की गई। बैठक में भागीरथ मंडल, मनोज पांडय और बैजनाथ वर्मा के नामों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भागीरथ मंडल ने नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 27 March 2025 04:29 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा पश्चिमी भाग मंडल अध्यक्ष को ले हुई रायशुमारी

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के हटिया मैदान कोवाड़ में बुधवार को भाजपा गिरिडीह (मु.) पश्चिमी भाग मंडल में मंडल अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भागीरथ मंडल न की। बैठक में प्रभारी प्रकाश सेठ, सह प्रभारी बैजनाथ प्रसाद वर्मा सहित कई भाजपाई थे। बैठक में मंडल चुनाव प्रभारी प्रकाश सेठ ने बैठक में शामिल कार्यकताओं को रायशुमारी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन नामों का प्रस्ताव भेजा। भागीरथ मंडल समेत तीन के नाम पर रायशुमारी हुई। मिली जानकारी के अनुसार रायशुमारी में भागीरथ मंडल, मनोज पांडय व बैजनाथ वर्मा के नाम सामने आए। रायशुमारी बैठक में राजेश कुमार वर्मा, मनोज मंडल, मनोज कुमार पांडेय, सुरेश मंडल, ओमप्रकाश सिंह, बिनोद कुमार मंडल, अरुण राणा, राजेंद्र कुमार, अशोक यादव, बालेश्वर वर्मा, संजय कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।