बाबूलाल समेत अन्य भाजपाईयों ने सुनी मन की बात
गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के कठवारा उमवि कर्णपुरा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर और छत्तीसगढ़ के नक्सल...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के कठवारा उमवि कर्णपुरा के बूथ नंबर 287 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। यहां मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, अशोक उपाध्याय, शरद भगत मौजूद थे। मन की बात में प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की। पीएम ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर का भी जिक्र किया। कहा कि उस जिले में मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट में बेटियों ने 95 से अधिक अंक लाकर बताया कि वहां शिक्षा का अलख जग रहा है।
बाबूलाल ने मन की बात सुनने के बाद कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। यहां के वीर सैनिकों के पराक्रम से सफलता मिली। सिर्फ 22 मिनट में हमारे सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवादी देश पाकिस्तान में हलचल मचा दिया। कहा कि देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हमारे देश में सिंदूर का महत्व क्या है। मौके पर पप्पू तिवारी, शंकर सिंह, उदय तिवारी, अजय सिंह, पंचम सिंह, अरविंद चंद राय, संतोष राणा, राजेंद्र तिवारी, अशोक तिवारी, सीताराम तिवारी आदि मौजूद थे। इधर भाजपा नेता दिनेश यादव ने भी अपने आवासीय कार्यालय में भाजपाईयों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।