BJP Plans Programs Celebrating 11 Years of Modi Government s Service Governance and Welfare केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं: अमर बाउरी, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBJP Plans Programs Celebrating 11 Years of Modi Government s Service Governance and Welfare

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं: अमर बाउरी

गिरिडीह में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यक्रमों की योजना बनाई है। हरिचक स्थित भाजपा कार्यालय में हुई कार्यशाला में नेताओं ने केंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 8 June 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं: अमर बाउरी

गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर इस महीने कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। उक्त कार्यक्रमों को लेकर शनिवार को हरिचक स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर हमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है।

केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाना है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विकसित भारत पर आधारित गतिविधियों का आयोजन करना है। बताया कि 9 जून को अभियान का शुभारंभ होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत 10 व 11 जून को प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी, 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभा, 15 से 17 जून तक पंचायत चौपाल, 17 से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सहित कई कार्यक्रम का आयोजन होगा। बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल का कार्यकाल गरीबों को समर्पित रहा है। उन्होंने गरीब कल्याण के लिए कई कार्य किए। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा। देश के विकास के लिए उन्होंने कई कार्य किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।