राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष
गिरिडीह के कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे से मुलाकात की। दोनों ने संगठन, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। धनंजय ने खड़गे को अपने...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने रविवार देर शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। मल्लिकार्जुन ने जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह से संगठन, सामाजिक, राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान धनंजय सिंह के पिता व पूर्व सांसद स्व. तिलकधारी सिंह के निधन की विस्तृत से जानकारी प्राप्त की। धनंजय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से झारखंड में सरकार कैसा काम कर रही है, इन बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। धनंजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के बाद एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।