Demand for Arrest in Dumri Case Unorganized Workers Union Meeting Held in Bengabad डुमरी के सुखदेव प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDemand for Arrest in Dumri Case Unorganized Workers Union Meeting Held in Bengabad

डुमरी के सुखदेव प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बेंगाबाद में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा ने डुमरी थाना कांड संख्या 71/2025 के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। महासंघ ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 19 June 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
डुमरी के सुखदेव प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ प्रखंड ईकाई की एक बैठक हुई। महेंद्र पासवान ने बैठक की अध्यक्षता की और महासंघ के जिलाध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष ने डुमरी थाना कांड संख्या 71/2025 के आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की है। कहा कि इस मामले के नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर संघ चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि महासंघ दिवंगत पंचायत सचिव के आश्रितों के साथ है। संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को जोरदार ढंग से उठाया गया है।

कार्यक्रम के अंत में दिवंगत पंचायत सचिव सुखलाल महतो के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में मुख्य रुप से बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, सीओ प्रियंका प्रियेदर्शी, अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, अशोक कुमार दास, शैलेंद्र कुमार रमण, राजकिशोर साहु, केवल राउत, फकरुद्दीन अली अहमद, विजय प्रसाद, सुरेंद्र यादव, रोहित कुमार, रफीक अंसारी, विकास दिवाकर, मो अमीन, सुकर रजक, पुष्पा प्रजापति, अजय शंकर शरण, इंद्रदेव वर्मा, गणेश कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।