Empowering Women Farmers Nutrition Gardens Initiative in Gandey पोषण वाटिका लगाएं महिला किसानपोषण वाटिका लगाएं महिला किसान, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsEmpowering Women Farmers Nutrition Gardens Initiative in Gandey

पोषण वाटिका लगाएं महिला किसानपोषण वाटिका लगाएं महिला किसान

गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत में अभिव्यक्ति फाउंडेशन और जीआईसीआरई ने महिला किसानों के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक में पोषण वाटिका लगाने के लिए प्रेरित किया गया और जैविक तरीके से पौष्टिक भोजन के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 11 April 2025 05:28 AM
share Share
Follow Us on
पोषण वाटिका लगाएं महिला किसानपोषण वाटिका लगाएं महिला किसान

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के महादेवडीह गांव में गुरुवार को अभिव्यक्ति फाउंडेशन और जीआईसीआरई ने राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर महिला किसानों के साथ बैठक की। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक पंकज सेठ उपस्थित रहे। बैठक में महिला किसानों को पोषण वाटिका लगाने को लेकर प्रेरित किया गया। साथ ही भोजन में हरा साग, लाल साग, दाल, अच्छी गुणवत्ता के सभी प्रकार के चावल, आटा वगैरह शामिल करने को लेकर जागरूक किया गया। वहीं अभिव्यक्ति फाउंडेशन के फील्ड मैनेजर भीम सिंह ने जैविक तरीके से पोषण वाटिका लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैविक तरीके से पोषण वाटिका लगाने से हमलोगों को शुद्ध व पोषकयुक्त भोजन प्राप्त होगा। जिसका इस्तेमाल से हम सभी स्वस्थ्य रहेंगे। मौके पर इस दौरान युगल किशोर पंडित, तरुणा युगल भारती, अजय राय सहित दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।