हड़ताल के 10वें दिन कृषक मित्रों ने किया प्रदर्शन
गिरिडीह में कृषक मित्र 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मांग की कि उन्हें सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। पिछले 15 सालों से वे कृषि और अन्य विभागों में काम कर...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। विभिन्न मांगों को लेकर कृषक मित्र 10 दिनों से हड़ताल पर है। हड़ताल के 10वें दिन गुरुवार को कृषक मित्रों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 15 साल से कृषि, सहकारिता, भूमि संरक्षण, गव्य विकास, मत्सय, उद्यान विभाग सहित अन्य कार्यो में कृषक मित्रों से कार्य लिया जा रहा है, परंतु आज तक कोई सम्मानजनक मानदेय नहीं है। राज्य में आर्थिक तंगी से कृषक मित्रों की मौत भी हो चुकी है। कहा कि जब तक सम्मानजनक मानदेय लागू नहीं हो जाता है, तब तक वे लोग हड़ताल पर बने रहेंगे।
प्रदर्शन में बसंती देवी, राजेश प्रसाद, घनश्याम कुशवाहा, नरेश राय, किरण कुमारी, गंगाधर महतो, गौरीशंकर सिंह, अजय सिंह, अजय चौधरी, केदार मिस्त्री, अशोक यादव, रामकुमार वर्मा, महेंद्र सिंह, बोधन यादव, रविलाल किस्कू, रामकिसुन विश्वकर्मा आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।