Giridih City Launches Campaign to Become Plastic-Free शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निगम तैयार, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGiridih City Launches Campaign to Become Plastic-Free

शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निगम तैयार

गिरिडीह नगर निगम ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया है। प्रशांत कुमार लायक की अध्यक्षता में बैठक के दौरान छापामारी टीम का गठन किया गया। 31 मई से प्रचार वाहन चलाकर लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 31 May 2025 05:37 AM
share Share
Follow Us on
शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निगम तैयार

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर को प्लास्टिक मुक्त करने की मुहिम में नगर निगम जुट गई है। शुक्रवार को उपनगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक ने पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ अपने चैंबर में बैठक कर रणनीति बनाई। जिसमें पूरे शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए फौरी छापामारी टीम का भी गठन किया। जिसके नोडल पदाधिकारी अभिषेक प्रकाश और शुभम बाबा बनाए गए। कहा कि शहर से प्लास्टिक का सफाया होने तक अभियान चलेगा। फिलहाल 31 मई से शहर में प्रचार-प्रसार वाहन निकाला जा रहा है, जो लोगों से यह अपील करेगी कि प्लास्टिक से सामान नहीं लाएं। इसका बहिष्कार करें। घर से निकलते समय कपड़े का थैला लेकर बाजार निकले।

दुकानदारों को प्लास्टिक नहीं रखने पर चेताया जाएगा। यदि दुकानों में प्लास्टिक का स्टॉक पाया गया तो जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई होगी। छापामारी टीम शहर का भ्रमण कर दुकानों से प्लास्टिक के स्टॉक को खंगालेगी। उन्होंने शहर के लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि शहर को पूरी तरह पर्यावरण की शत्रु प्लास्टिक से मुक्त बनाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।