ओपेनकास्ट के सीताराम व कबरीबाद के अध्यक्ष बने जितेंद्र कुमार
गिरिडीह में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक हुई, जिसमें कबरीबाद माइंस और गिरिडीह ओपेनकास्ट के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में दोनों माइंस की कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। नए पदाधिकारियों का...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की एक बैठक कबरीबाद माइंस एवं गिरिडीह ओपेनकास्ट के कर्मचारियों की उपस्थिति में बुधवार को हुई। बैठक में झाकोमयू की केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार दोनों माइंस कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में ओमप्रकाश शर्मा एवं चंद्रशेखर प्रसाद साहू मौजूद थे। इनकी उपस्थिति में दोनों माइंसों के लिए यूनियन की कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। गिरिडीह ओपेनकास्ट कमेटी में सीताराम हांसदा अध्यक्ष, अर्जुन मंडल सचिव, सुनील साव व गोविंद दास उपाध्यक्ष, रवींद्र शर्मा कोषाध्यक्ष एवं सिकंदर हजाम संगठन सचिव बने हैं। वहीं कबरीबाद माइंस कमेटी में जितेंद्र कुमार अध्यक्ष, अकील अंसारी सचिव, सुरेंद्र मंडल व कैला गोप उपाध्यक्ष, उपेंद्र वर्मा कोषाध्यक्ष एवं ओमप्रकाश शर्मा संगठन सचिव बने हैं।
मौके पर एरिया अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू एवं सचिव तेजलाल मंडल ने सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही यूनियन की मजबूती एवं कर्मचारियों, मजदूरों व कोलियरी के हित में बढ़चढ़कर कार्य करने का आह्वान किया गया। मौके पर किशोर राम, नंदलाल धोबी, विजय गोप, ज्ञानी दास, धनेश्वर गोप, शंकर पंडित, सोनाराम टुडू, चुड़का हांसदा, सुनील साव आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।