Jharkhand Revolutionary Front s Khatiyani Padayatra Reaches Pirtaand Aims for Local Rights and Policies खतियानी पदयात्रा देर शाम पीरटांड़ पहुंची, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand Revolutionary Front s Khatiyani Padayatra Reaches Pirtaand Aims for Local Rights and Policies

खतियानी पदयात्रा देर शाम पीरटांड़ पहुंची

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की खतियानी पदयात्रा 15 मई से शुरू होकर सोमवार को पीरटांड़ पहुंची। यह यात्रा स्थानीय नीति, नियोजन नीति और विस्थापन नीति लागू करने के लिए झारखंड के लोगों को उनका हक...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 20 May 2025 03:57 AM
share Share
Follow Us on
खतियानी पदयात्रा देर शाम पीरटांड़ पहुंची

पीरटांड़, प्रतिनिधि। झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा विगत 15 मई से जारी खतियानी पदयात्रा सोमवार देर शाम पीरटांड़ पहुंची। सूबे की उप राजधानी दुमका से जारी यह पदयात्रा अपने कार्यक्रम के पांचवें दिन मंगलवार को पीरटांड़ से रांची के लिए प्रस्थान करेगी। मौके पर पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अमित मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा झारखंड के लोगों को उनका हक और पहचान दिलाने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य 1932 के खतियान को आधार मानते हुए झारखंड में स्थानीय नीति, नियोजन नीति और विस्थापन नीति लागू करना है।

जेएलकेएम के केन्द्रीय संगठन सचिव सुरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि 05 जून को रांची स्थित राजभवन के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय है। खतियानी पदयात्रा कार्यक्रम में जेएलकेएम के दौरान केन्द्रीय महामंत्री सिकंदर आलम, प्रखंड अध्यक्ष पीरटांड गाजो महतो, नरेश महतो, संदीप महतो, रामेश्वर राय, राजू दास, बालेश्वर महतो, उमेश रजवार, कामेश्वर महतो, पिंकू समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।