Rahu Gochar: कुंभ राशि के राहु इन राशियों को देंगे टेंशन, कुछ के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते
छाया ग्रह राहु 18 मई, 2025 रविवार को शाम 04.30 बजे मीन राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वे वहां 05 दिसंबर, 2026 शनिवार को शाम 07.28 बजे तक रहेंगे।

छाया ग्रह राहु 18 मई, 2025 रविवार को शाम 04.30 बजे मीन राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वे वहां 05 दिसंबर, 2026 शनिवार को शाम 07.28 बजे तक रहेंगे। राहु का कुंभ राशि में गोचर कुछ राशि के लिए अत्यंत शुभ तो कुछ के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। आइए जानें राहु किन्हें टेंशन देगा और किन राशियों के लिए यह तरक्की के रास्ते खोलेगे। यहां पढ़ें 12 राशियों के बारे में-
मेष : आर्थिक लाभ। तरक्की। नए कार्य में सलंग्नता। कुछ रुके काम बनेंगे। थोड़ी स्वास्थ्य समस्या भी साथ चलेगी।
वृष : अधिकांश मामलों में सफलता। निर्माण कार्य। चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। निवास, कार्यस्थल में लाभकारी परिवर्तन के योग बनेंगे।
मिथुन : व्यापार में अनुकूल। धार्मिक, पर्यटन स्थल की यात्रा। आर्थिक पक्ष में थोड़ा संघर्ष देगा। मित्रों से दूरी। मानसिक तनाव की दिक्कत
कर्क : मानसिक-शारीरिक उलझन। पारिवारिक चिंता। गलत निर्णय से हानि। घर में मरम्मत एवं स्वास्थ्य कार्य पर खर्च।
सिंह : कार्य व्यापार एवं साझेदारी में अवरोध। पारिवारिक सुख-शांति बाधित। विवाद एवं नए कार्य को टालना हितकर। मानसिक तनाव हो सकता है।
कन्या : लाभकारी परिवर्तन। नए कार्य में संलग्नता। नई नौकरी। कुछ बड़ी सफलता का संयोग बनेगा।
तुला : अतिरिक्त श्रम से सफलता। पूर्वानुमान संबंधी कार्यों में सतर्कता। संतान पक्ष के लिए मिश्रित प्रभाव। जोखिमपूर्ण कार्यों से परहेज करें।
वृश्चिक : संघर्षपूर्ण सफलता। स्वास्थ्य, खरीदारी, निर्माण कार्य पर खर्च। निवास, कार्यस्थल में परिवर्तन।
धनु : साहस एवं पराक्रम में वृद्धि। आर्थिक लाभ। परिवार में मांगलिक कार्य। मान-सम्मान, पैतृक पक्ष से धन का लाभ की संभावना।
मकर : खर्च की अधिकता। व्यापार में सामान्य लाभ। मधुर वाणी एवं अतिरिक्त श्रम से ही बिगड़े काम बनने की संभावना।
कुंभ : स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जीवन में अस्थिरता। कार्य व्यापार में थोड़ी सतर्कता एवं अतिरिक्त प्रयास से लाभ। विचारों में नकारात्मकता से बचें। मानसिक तनाव की दिक्कत
मीन : महत्वपूर्ण कार्य में बाधा। विदेशी मामलों में सफलता। कार्यक्षेत्र में थोड़े अतिरिक्त श्रम से लाभ।