Mithleshwar Elected Unopposed as RJD Block President for Second Time in Bengabad मिथलेश्वर दोबारा चुने गए राजद के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMithleshwar Elected Unopposed as RJD Block President for Second Time in Bengabad

मिथलेश्वर दोबारा चुने गए राजद के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष

मिथलेश्वर साव को बेंगाबाद में दूसरी बार राजद के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव की प्रक्रिया में कोई अन्य कार्यकर्ता नामांकन नहीं भरा, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध चुना गया। उन्होंने संगठन...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 1 June 2025 02:44 AM
share Share
Follow Us on
मिथलेश्वर दोबारा चुने गए राजद के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष

मिथलेश्वर दोबारा चुने गए राजद के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा के मिथलेश्वर साव दूसरी बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। बेंगाबाद में शनिवार को राजद प्रखंड कमेटी गठन को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। मौके पर चुनाव के सह प्रभारी तमन्ना खातुन, प्रधान जिला महासतिव इनाम आलम और जिला उपाध्यक्ष मंटु यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। तत्कालीन राजद प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश्वर साव ने प्रखंड अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन का पर्चा भरा। काफी देर बाद भी किसी कार्यकर्ता ने प्रखंड अध्यक्ष के लिए नामांकन का पर्चा नहीं भरा।

तब प्रधान सचिव और सह प्रभारी ने मिथलेश्वर साव को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी। नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा के बाद लोगों ने मिथलेश्वर साव को बुके देकर उन्हें बधाई दी है। बतला दें कि लंबे सम़य से मिथलेश्वर साव राजद संगठन से जुड़े हुए हैं। संगठन के प्रति वफादार और नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने से वे लगातार छह बार प्रखंड अध्यक्ष रहे हैं। मिथलेश्वर साव ने कहा कि शीघ्र प्रखंड कमेटी का विस्तार कर बिहार विधानसभा के चुनाव मे लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पटना जाएंगें। मौके पर रघुनंदन यादव, देवचंद्र यादव, पूरन यादव, रहमान अंसारी, सुखदेव यादव, नागेश्वर साव, सरयू महतो सहित अन्य लोग बैठक में शामिल थे। फोटो: 31 जीआरडी 193 राजद के नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को बुके देकर बधाई देते सह प्रभारी व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।