धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी के लिए पहुंची बांका पुलिस
गिरिडीह में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बिहार की बांका पुलिस पहुंची। पुलिस ने मुफस्सिल थाना प्रभारी से मिलकर सहयोग मांगा और महेशलुण्डी में आरोपी के घर पर छापेमारी की,...

गिरिडीह। धोखाधड़ी, जालसाजी व आपराधिक साजिश रचने के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को बिहार की बांका पुलिस गिरिडीह पहुंची। बांका जिले की धोरैया थाना की पुलिस यहां आने के बाद मुफस्सिल थाना गयी और मुफस्सिल थाना प्रभारी से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा। इसके बाद मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से बांका जिले के धोरैया थाना पुलिस ने महेशलुण्डी स्थित अभियुक्त के घर छापामारी की। हालांकि घर पर अभियुक्त नहीं मिला। इसके बाद धोरैया थाना पुलिस वापस मुफस्सिल थाना आयी और इसके बाद बांका के लिए रवाना हो गई। धोरैया थाना से आये पुअनि उमेश कुमार प्रसाद ने बताया कि धोरैया थाना कांड संख्या 125/2013 दिनांक 14.09.2013 में गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशुलण्डी निवासी किशोरी साहु उर्फ किशोरी साव नामजद अभियुक्त है।
इनके विरूद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बांका के न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।