Rapid Progress in Giridih s First Four-Lane Road Construction कल्याणडीह की तरफ से फोरलेन का कालीकरण शुरू, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsRapid Progress in Giridih s First Four-Lane Road Construction

कल्याणडीह की तरफ से फोरलेन का कालीकरण शुरू

गिरिडीह शहर में पहले फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य में तेजी आई है। कल्याणडीह सड़क से अलकतरा की परत चढ़ने का कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क अम्बेदकर चौक तक लगभग पांच किलोमीटर लंबी होगी। निर्माण कार्य में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 14 April 2025 03:11 AM
share Share
Follow Us on
कल्याणडीह की तरफ से फोरलेन का कालीकरण शुरू

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर को मिलनेवाला पहला फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य में एकाएक तेजी आ गई है। रविवार से कल्याणडीह सड़क से अलकतरा की परत चढ़ने का कार्य शुरु हो गया है। यह सड़क अम्बेदकर चौक तक करीब पांच किलोमीटर तक लंबी बनेगी। कल्याणडीह पचंबा से सड़क निर्माण के लिए अंतिम चरण का कार्य शुरु हो गया है। इसके साथ इस फोरलेन सड़क पर आनेवाले पेड़, डिवाइडर और बिजली के पुराने खंभे को हटाकर नए खंभे लगाने का कार्य भी तेज हो गया है। हालांकि कई दिनों से निर्माण कार्य सुस्त पड़ने से लोगों में काफी आक्रोश था। शहर के लोग रोजाना धूल-गर्दा से परेशान हो रहे थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए निर्माण एजेंसी ने फौरी तौर पर कार्य को अंजाम देना शुरू कर दिया है। अलकतरा की परत चढ़ने से लोगों को शीघ्र फोरलेन सडक मिलने की आस जग गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।