Rotary Club of Giridih Greater Organizes Mega Free Health Checkup Camp रोटरी के हेल्थ चेकअप कैंप में 200 लोगों की हुई जांच, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsRotary Club of Giridih Greater Organizes Mega Free Health Checkup Camp

रोटरी के हेल्थ चेकअप कैंप में 200 लोगों की हुई जांच

गिरिडीह के रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर ने रविवार को पीरटांड़ सचिवालय के पास मेगा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। 200 लोगों की जांच की गई, जिसमें 6 डॉक्टरों ने योगदान दिया। मरीजों को उचित परामर्श...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 28 April 2025 04:49 AM
share Share
Follow Us on
रोटरी के हेल्थ चेकअप कैंप में 200 लोगों की हुई जांच

गिरिडीह, प्रतिनिधि। रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के द्वारा रविवार को मेगा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन पीरटांड़ ब्लॉक के नजदीक पीरटांड़ सचिवालय में किया गया। हेल्थ चेकअप कैंप में शहर के 6 डॉक्टरों ने लोगों की जांच व इलाज किया। कैंप में 200 लोगों की जांच की गई। उनके बीच दवा का वितरण किया गया। डॉक्टरों ने मरीजों को उचित परामर्श भी दिए। कैंप में सीसीएल गिरिडीह एरिया के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ परिमल सिन्हा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रितेश कुमार सिन्हा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रवण कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ विकास कुमार, डॉ अनुराग सिंह, डेंटिस्ट डॉ श्यामाकांत का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के अध्यक्ष सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, सह सचिव सीए आकाश रोशन, सुजय राज गुप्ता, अनिल मिश्रा, अनिल कुमार साहू, सिंटू साव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर कैंप में योगदान देनेवाले सभी डॉक्टरों के प्रति आभार प्रकट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।