Sacred Wisdom of Gita Acknowledged by Christian Scholar in Giridih गीता का ज्ञान महान है: मां ज्ञान, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSacred Wisdom of Gita Acknowledged by Christian Scholar in Giridih

गीता का ज्ञान महान है: मां ज्ञान

गिरिडीह में श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु मां ज्ञान ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि गीता का ज्ञान अद्वितीय है। इंग्लैण्ड के विद्वान एफ एच मोलेम ने गीता को दिव्य उपदेशों से भरपूर बताया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 18 May 2025 05:32 AM
share Share
Follow Us on
गीता का ज्ञान महान है: मां ज्ञान

गिरिडीह। श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु मां ज्ञान ने शनिवार को कबीर मंदिर में भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि गीता का ज्ञान महान है। उन्होंने बताया कि इंग्लैण्ड के इसाई विद्वान एफ एच मोलेम ने कहा है कि बाईबल का मैंने यथार्थ अभ्यास किया है। उसमें जो दिव्य लिखा है, वह केवल गीता के उद्धरण के रूप में है। मैं ईसाई होते हुए भी गीता के प्रति इतना आदरभाव इसलिए रखता हूं कि जिन गूढ़ प्रश्नों का समाधान पाश्चात्य लोग अभी तक नहीं खोज पाए हैं, उनका समाधान गीता ग्रंथ ने शुद्ध एवं सरल रीति से दिया है।

उसमें कई सूत्र अलौकिक उपदेशों से भरपूर लगे। इसलिए गीता मेरे लिए साक्षात योगेश्वरी माता बन रही है। कहा कि विश्व के तमाम धन से भी उसे नहीं खरीदा जा सकता है। गीता भारतवर्ष का अमूल्य खजाना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।