Severe Heatwave Disrupts Daily Life in Giridih Water Crisis Escalates भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल, तापमान 40 पर, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSevere Heatwave Disrupts Daily Life in Giridih Water Crisis Escalates

भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल, तापमान 40 पर

गिरिडीह में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और दोपहर में 42 डिग्री पर पहुंच गया। लोग घरों में कैद हो गए हैं, और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गर्मी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 13 June 2025 04:55 AM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल, तापमान 40 पर

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन का हाल बेहाल है। अत्यधिक गर्मी लोगों की सेहत पर भी भारी पड़ रही है। लोग दिनभर घर में दुबके रहने को मजबूर हैं। जरुरी काम रहने पर ही बाहर निकल रहे हैं, वहीं भीषण गर्मी ने सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालय की रौनक गायब कर दी है। सुबह से तेज धूप की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। लोग अपने चेहरे को गमछा और तौलिये से ढंककर तेज धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं। मौजूदा गर्मी की स्थिति के बीच लगभग अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

डिहाइड्रेशन, कै-दस्त, चक्कर आने जैसी शिकायत के मरीज देखे जा रहे हैं, जिन्हें डॉक्टर भी गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं। गर्मी ने बढ़ाया पेयजल संकट :भीषण गर्मी का अधिकतम तापमान गुरुवार को 39.6 डिग्री पर रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दोपहर में तापमान 42 डिग्री पर रही। इधर, बढ़ी गर्मी से पूरे जिले में बिजली और पानी संकट गहरा गया है। शहर में बिजली की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इससे कई इलाकों में पानी संकट गहराने लगा है। पानी को लेकर कई इलाकों के चापाकलों में भीड़ देखी जा सकती है। इधर, गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल है। लगभग कुआं, तालाब, पोखर और नदी सूख गए हैं। दूसरी और रोजमर्रा कामकाजी के लिए भी गर्मी परेशानी का सबक बन गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।