किसान मजदूर यूनियन ने रखा मौन
डुमरी। अहमदाबाद विमान हादसे में असमय काल के गाल में समा चुके विमान के यात्रियों, पायलट, क्र मेंबर एवंकुछ अन्य लोगों की आत्मा की शांति हेतु शुक्रवार

डुमरी। अहमदाबाद विमान हादसे में असमय काल के गाल में समा चुके विमान के यात्रियों, पायलट, क्र मेंबर एवं कुछ अन्य लोगों की आत्मा की शांति हेतु शुक्रवार को रांगामाटी रेलवे फाटक के समीप स्थित झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया। साथ ही घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना ईश्वर से की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि घटना बेहद ही दु:खद व मर्माहत करनेवाला है। इस दौरान यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो, उपाध्यक्ष भगतु रविदास, महासचिव रवीन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष नुनूचन्द महतो, सदस्य डालेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, भुवनेश्वर रविदास सहित कई लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।