Save the Constitution Conference Congress Critiques BJP s Actions संविधान को कमजोर कर रही भाजपा: राजन, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSave the Constitution Conference Congress Critiques BJP s Actions

संविधान को कमजोर कर रही भाजपा: राजन

Prayagraj News - शहर कांग्रेस कमेटी ने संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राजन दुबे ने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। सुधीर दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही बाबा साहब के...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 14 June 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
संविधान को कमजोर कर रही भाजपा: राजन

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को संविधान बचाओ सम्मेलन हुआ। शहर पश्चिमी विधानसभा के बमरौली स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के को-ऑर्डिनेटर राजन दुबे ने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है। संविधान सभी धर्म व वर्ग के लोगों के लिए एक समान है। विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर दीक्षित ने कहा कि बाबा साहब के सपनों का भारत राहुल गांधी के नेतृत्व में ही बन सकता है। इस दौरान कैट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव जीतेन्द्र नायक, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने अपने विचार व्यक्त किए।

संचालन दीपचंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान हरिकेश त्रिपाठी, तसलीम उद्दीन, सुष्मिता यादव, हसीब अहमद, मानस शुक्ला, विशाल सोनकर, परवेज सिद्दीकी, राम मनोरथ सरोज, अफरोज अहमद, शीश अहमद, शाश्वत मिश्रा, मो. हसीन, शकील अहमद समेत आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।