Tricolor March in Sariya Celebrates Operation Sindoor Success सरिया में भाजपा समर्थकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTricolor March in Sariya Celebrates Operation Sindoor Success

सरिया में भाजपा समर्थकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सिरिया में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा समर्थकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा सरिया स्टेडियम से शुरू होकर बाजार में गई, जहां लोग देशभक्ति के नारे लगाते रहे। विधायक नागेन्द्र महतो के पुत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 21 May 2025 06:48 AM
share Share
Follow Us on
सरिया में भाजपा समर्थकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सरिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तीनों सेनाओं के सम्मान में मंगलवार को सरिया में भाजपा समर्थकों ने तिरंगा यात्रा निकाली । तिरंगा यात्रा सरिया स्टेडियम से निकलकर पूरे सरिया बाजार में मार्च किया इस समय जुलूस में शामिल लोग देश भक्ति व धार्मिक नारे लगा रहे थे। जुलूस बगोदर सरिया रोड, राजधनवार रोड, एफसीआई रोड व स्टेशन रोड होकर गुजरी व अंत मे झंडा चौक पर नुक्कड़ सभा मे बदल गई जिसे बतौर मुख्य अतिथि विधायक नागेन्द्र महतो के पुत्र सह भाजपा नेता रवि महतो ने सम्बोधित किया जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जल,थल,वायु सेना के बिरतापूर्ण कार्यो की प्रशंसा की।

जुलूस में सरिया मंडल अध्यक्ष अजय यादव के पूर्व प्रमुख रामपति प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत मंडल, भेखलाल मंडल, नकुल पांडेय, बबलू मंडल, नरेश रजक , बिनोद यादव, मनीष मंडल,अमित आनंद, रामदेव ठाकुर, अनिल शर्मा,अशोक तुरी ,पवन यादव ,संजय राम ,शिवधन मंडल ,रघु मंडल ,मुकेश यादव ,पिन्टू मोदी ,धनेश्वर मंडल ,युगेश्वर यादव ,टिंकू साव,सतीश मंडल आदी शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।