Youth Injured in Domestic Violence Incident in Deori ससुराल गए युवक के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsYouth Injured in Domestic Violence Incident in Deori

ससुराल गए युवक के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती

देवरी थाना क्षेत्र के खोजारटोल गांव के युवक चंदन चौधरी (23 वर्ष) के साथ उसके ससुराल में मारपीट की गई। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 15 June 2025 04:28 AM
share Share
Follow Us on
ससुराल गए युवक के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के खोजारटोल गांव के एक युवक के साथ उसके ससुराल में मारपीट की गई है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छाताबाद महुआर गांव में युवक की ससुराल है। मारपीट में युवक जख्मी हो गया है। जिसमें घटना में घायल युवक चंदन चौधरी (23 वर्ष) के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में शनिवार को भर्ती करवाया गया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया है। बताया कि वह बेंगाबाद प्रखंड के छाताबाद स्थित ससुराल गया था। जहां उसके साथ मारपीट की गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।