मांडू विस के विकास की बनी रणनीति
आजसू पार्टी की प्रखंड कमेटी की बैठक गुरूवार को लीलो महतो के आवास पर हुई। जिला प्रभारी निरंजन महतो ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने और विकास कार्यों में जुटने की आवश्यकता बताई। बैठक में आगामी...

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी की बैठक गुरूवार को कॉलेज रोड स्थित जिला उपाध्यक्ष लीलो महतो के आवासीय परिसर में हुई। जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रभारी निरंजन महतो शामिल हुए। संचालन नागी मुखिया कुंवर हांसदा ने किया। जिला प्रभारी ने कहा कि पूरे झारखंड में सिर्फ मांडू विधानसभा में पार्टी का विधायक है। कार्यकर्ताओं को उनके हाथों को मजबूत करने की जरूरत है। अब विकास की दिशा में काम करने की जरूरत है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करना होगा। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को काम करें। बैठक में पार्टी संगठन के आगामी कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की गई।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, जिला सचिव महादेव देहाती, जिला उपाध्यक्ष धीरज साहू, राजेन्द्र मंडल, दामोदर महतो, हेमंत आर्या, राजेश कुमार साव, दीपू अकेला, निर्मल विश्वकर्मा, करण यादव, मुकुल कुमार, जितेन्द्र भास्कर, सतीश राम, गंगाधर महतो, किशोर शर्मा, धीरज साव, मनोज पांडेय आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।