ताइक्वांडो खिलाड़ी को किया आर्थिक मदद
हजारीबाग के दिलीप यादव के सुपुत्र अखिल यादव ने प्रशिक्षक निरंजन यादव के मार्गदर्शन में राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कई खिलाड़ियों को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

हजारीबाग। शहर के हुरूहुरू निवासी दिलीप यादव का सुपुत्र अखिल यादव ने प्रशिक्षक निरंजन यादव के मार्गदर्शन में राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लाकर हजारीबाग जिला एवं यादव समाज का नाम रौशन किया है। जमशेदपुर, धनबाद, रांची, देवघर आदि के खिलाड़ियों को मात देकर अपना परचम लहराया और अपना नाम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुनिश्चित किया है। आर्थिक संकट के कारण अखिल यादव हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने लिए असमर्थता व्यक्त किया। शुक्रवार को जिला परिषद पार्क में यादव समाज का युवावर्ग की बैठक हुई। इसमें काफी संख्या में समाज के युवावर्ग सम्मिलित होकर अपना- अपना सुझाव व्यक्त किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ताइक्वांडो खिलाड़ी को आर्थिक मदद किया। भविष्य में हरसंभव सहयोग करने का ताइक्वांडो खिलाड़ी को भरोसा व हौसला दिया। ताइक्वांडो के प्रतिभावान खिलाड़ी अखिल यादव ने आर्थिक सहायता एवं एकजुटता के साथ मिले हौसला से भावनात्मक रूप से अभिभूत हुआ। मौके पर मुख्य रूप से बबलू यादव, अनिल यादव, किशोर यादव, मंदीप यादव, गोविन्द यादव, निरंजन यादव, पंकज यादव, रौशन यादव, रोहित यादव, आयूष कुमार, शुभम यादव, राहुल यादव एवं अभिमन्यु यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।