Elephant Attack Claims Life of 79-Year-Old Woman in Badkagaon हाथी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsElephant Attack Claims Life of 79-Year-Old Woman in Badkagaon

हाथी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

बड़कागांव के लकुरा में हाथियों के झुंड ने 79 वर्षीय मसोमात रोहिणी देवी को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की सहायता राशि दी गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 12 April 2025 02:16 AM
share Share
Follow Us on
हाथी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

बड़कागांव, प्रतिनिधि लकुरा में हाथियों की झुंड ने गुरुवार की देर रात बड़कागांव अंबेडकर मुहल्ला निवासी मसोमात रोहिणी देवी 79 वर्ष को कुचलकर मार डाला। हाथियों की संख्या 10 बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव मध्य पंचायत के पंसस रितेश ठाकुर,रघुनाथ राम,विनोद राम ,रामचंद्र राम व अन्य प्रबुद्ध लोग पहुंच कर स्थिति से अवगत हुए। घटना की सूचना वन विभाग को दिया गया। घटना का जायजा लेते हुए वन विभाग ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। वन विभाग ने मृतक के परिजन को तत्काल अंतिम संस्कार के लिए 25000 सहायता राशि दी। बाकी 375,000 प्रक्रिया होने के पश्चात दिया जाएगा। ज्ञात हो की बड़कागांव प्रखंड में अब तक 10 लोगों की मौत हाथी ने कुचल कर मार डाला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।