जरहिया गांव में कलश स्थापना के साथ महायज्ञ शुरू
बरही के जरहिया गांव में शिव शक्ति महायज्ञ की शुरुआत कलश स्थापना के साथ हुई। विधायक मनोज कुमार यादव ने श्रद्धालुओं को कलश देकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस महायज्ञ में प्रतिदिन प्रवचन और सांस्कृतिक...

बरही, प्रतिनिधि। बरही के जरहिया गांव में कलश स्थापना के साथ सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू हुआ। जरहिया शिव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। विधायक मनोज कुमार यादव ने यज्ञ के यजमान बने श्रद्धालुओं के माथे पर कलश देकर कलशयात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में गाजे-बाजे और भगवान शिव के जयकारे के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। महायज्ञ समिति के सदस्यों ने विधायक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक मनोज यादव ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। महायज्ञ समिति को सफल आयोजन की शुभकामना दी।
कलश यात्रा में जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, मुखिया नीलम देवी, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, सकलदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राम, कामेश्वर रविदास, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, शशि भूषण कुमार,मनोहर यादव, नागेश्वर रजक,नरेश यादव, रामकुमार यादव,युगल यादव, अशोक यादव, यमुना यादव, अरविंद यादव, संदीप यादव, सुधीर यादव, मुकेश कुमार, मनोज राणा,सचिन यादव,अरुण यादव, प्रदीप गोपाल,उमेश गोप,देवनारायण यादव,सुनील यादव,सुरेश यादव,अवधेश यादव,आकाश भारती,रोहित यादव समेत अनेक श्रद्धालु शामिल थे। सात दिवसीय महायज्ञ में प्रतिदिन प्रवचन, रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पूर्णाहुति में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।