पत्रकारों की समस्या समाधान की दिशा में काम करेगा जिला प्रशासन: डीसी
हजारीबाग के प्रेस क्लब में शुक्रवार को स्वागत और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नए डीसी शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन का स्वागत किया गया, जबकि पूर्व डीसी नैंसी सहाय को विदाई दी गई। शशि प्रकाश...

हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। झील रोड स्थित प्रेस क्लब हजारीबाग में शुक्रवार को स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के नए डीसी शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन का स्वागत सह सम्मान किया गया। वहीं पूर्व डीसी नैंसी सहाय को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में डीसी शशि प्रकाश सिंह ने प्रेस क्लब हजारीबाग को हर संभव सहयोग करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिये एक्रीडेशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया जल्द आरंभ की जायेगी। हमारी कोशिश होगी कि पत्रकारों को सरकारी स्तर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हो। जिला प्रशासन पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करेगा।
एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि जिले में जल्द नशामुक्ति अभियान चलेगा। साथ ही अपराध नियंत्रण में पत्रकारों से सकारात्मक सहयोग करने की अपील की। उन्होंने भी प्रेस क्लब हजारीबाग को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूर्व डीसी नैंसी सहाय ने प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियों में पत्रकारों की सकारात्मक भूमिका की सराहना के लिये आभार व्यक्त किया। वहीं नैंसी सहाय को कुशल आईएएस अधिकारी बताया। प्रेस क्लब हजारीबाग के सचिव मिथिलेश मिश्र ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया। मंच संचालन पत्रकार डॉ पीके मिश्र ने किया। मौके पर डीएसपी अमित आनंद, कोषाध्यक्ष डॉ अमरनाथ पाठक, कार्यकारिणी सदस्य बबलू कुमार, शमीम अहमद, अमूल्य चंद्र पांडेय, अजय निराला, इचाक, विष्णुगढ़, दारु, चुरचू, चरही समेत जिले के पत्रकार मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।