Jharkhand Veterans Welfare Trust Meeting Held in Chatra New Committee Formed मोहन कुमार साहा बने पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsJharkhand Veterans Welfare Trust Meeting Held in Chatra New Committee Formed

मोहन कुमार साहा बने पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष

हजारीबाग/चतरा में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। नए सदस्यों का स्वागत किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 27 April 2025 10:53 PM
share Share
Follow Us on
मोहन कुमार साहा बने पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष

हजारीबाग/चतरा हिटी चतरा कोर्ट परिसर के सर्किट हाउस में रविवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने की। संचालन सचिव अवध कुमार भारती ने किया। कैप्टन दिलीप कुमार सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों के लिए दो मिनट का मौन रखा। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में सर्वसम्मति से चतरा जिला की नयी कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष मोहन कुमार साहा, उपाध्यक्ष जय जीत कुमार सिंह, सचिव महेश बांडों, उपसचिव प्रेमचंद प्रसाद, मीडिया प्रभारी धनेश्वर साहु, उप मीडिया प्रभारी किशुन राम, चतरा सदर प्रखंड अध्यक्ष राम बचन साव, सदर प्रखंड सचिव बाल किशुन बांडों, हंटरगंज प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय और आरा पंचायत अध्यक्ष सुरेश मिंज बनाए गए। बैठक में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी सैनिकों/अर्धसैनिको को एक जुट रहने की सलाह दी। बैठक में आए नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उप कोषाध्यक्ष बासुदेव साहु, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह, पूर्व मीडिया प्रभारी रमन साहु, प्रखंड अध्यक्ष किशुन राम, मयूरहंड प्रखंड अध्यक्ष सुभाष सिंह, हंटरगंज प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, धनेश्वर साहु, प्रेमचंद प्रसाद, विनोद कुमार, जयजीत सिंह, रामबचन साव, गेरेगोरी लिंडा, श्यामनंदन सिंह, महेश बांडों, सुरेश मिंज, बाल किसुन बांडों, प्रवीण कुमार, बोना फीस लिंडा, काजल कुमारी, शहीद सहेंद्र के पिता मोहन साव, शहीद भुवनेश्नर गोप की पत्नी सरिता कुमारी आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए। अंत में भारत माता की जयघोष और बंदे मातरम् की उद्घोष के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।