भूमि विवाद में मारपीट, छह घायल
बरही के करियातपुर पंचायत के दूधपनिया गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में दो महिलाएं समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। दोनों...
Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 14 June 2025 11:28 PM

बरही प्रतिनिधि। बरही के करियातपुर पंचायत के दूधपनिया गांव में भूमि विवाद और चारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष की दो महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायलों में दूधपनिया गांव के रमेश कुमार प्रजापति, उनकी पत्नी कुमारी संगीता रानी, पुत्र रोशन कृष्णा, रौनक कुमार, महेश पंडित, पत्नी साबो देवी और विजय पंडित शामिल हैं। दोनों पक्षों ने बरही थाना में एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए करवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।