Monthly Meeting of Svarna Mahasabha in Hazaribagh Jaswant Kumar Mishra Appointed National Vice President दहेज उन्मूलन का कार्यकारिणी का मासिक बैठक संपन्न, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsMonthly Meeting of Svarna Mahasabha in Hazaribagh Jaswant Kumar Mishra Appointed National Vice President

दहेज उन्मूलन का कार्यकारिणी का मासिक बैठक संपन्न

हजारीबाग में दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा की मासिक बैठक हुई। बैठक में जसवंत कुमार मिश्रा को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सीडी सिंह ने उन्हें पद की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 14 April 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
दहेज उन्मूलन का कार्यकारिणी का मासिक बैठक संपन्न

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। संगठन कार्यालय नगर पालिका मार्केट हजारीबाग झारखंड में दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सीडी सिंह ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से विष्णुगढ़ हजारीबाग झारखंड निवासी जसवंत कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव पारित किया। जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष सीडी सिंह ने मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए। मिश्रा को बधाई देने वालों में से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, प्रमोद कुमार सिंह, देवनारायण सिंह, विनोद कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, राष्ट्रीय सचिव जीतनाथ कुमार सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव ठाकुर विभूति कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार एवं अन्य सदस्यों ने बधाई दिए। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सचिव जीतनाथ कुमार सिंह ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।