सेवानिवृत सहायक अध्यापकों को पेंशन से जोड़े सरकार: संघ
विष्णुगढ़ में सेवानिवृत सहायक अध्यापक संघ की बैठक हुई, जिसमें सेवानिवृति लाभ एवं पेंशन की मांग की गई। संघ ने बताया कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री से ज्ञापन दिया गया था। सेवानिवृत्त शिक्षकों को अब बेरोजगारी...

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। सेवानिवृत सहायक अध्यापक संघ झारखंड प्रदेश की बैठक विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता तापेश्वर बर्मन ने की। बैठक में विगत मार्च माह में संघ के कार्य प्रगति पर चर्चा हुई। कहा गया कि विगत 10 मार्च को रांची में मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों से मिलकर ज्ञापन दिया गया। जिसमें झारखंड के सभी सेवानिवृत सहायक अध्यापकों को सेवानिवृति लाभ एवं पेंशन लागू करने की मांग की गई। यह संघ का काफी साकारात्मक प्रयास रहा। संघ के सदस्यों ने पुनः सरकार से सेवानिवृति एवं पेंशन लाभ शीघ्र शुरू करने की मांग की। कहा कि सेवानिवृत सहायक अध्यापक अपना पूरा जीवन कम मानदेय पर समाज मे शिक्षा का अलख जगाने में गुजार दिए। 60 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत होने पर अब वे पूरी तरह से बेरोजगार हैं।
उन्हें कोई पेंशन भी नहीं मिल रहा। जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। सेवानिवृत सहायक अध्यापकों को जीवनयापन करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सरकार को पहल करते हुए सेवानिवृत सहायक अध्यापकों के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्हें पेंशन लाभ से जोड़ना चाहिए। संघ की आगामी बैठक 25 मई को बोकारो के जैनामोड़ में करने का निर्णय लिया गया। जिसमें बोकारो जिला कमेटी के पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। बैठक में गांगो महतो, बोकारो से गौरीलाल महतो, राधु महतो, नीलकंठ चालक, गोलक सिंह, दिनेश नायक, धनसागर नायक, सुनीता जायसवाल, विभूति नायक, सुफलचंद बाउरी, निरंजन महतो, हराधन मांझी, सानू मांझी, रामस्वरूप रवानी, जगलाल प्रसाद, सूरज नारायण यादव, असमत अली, कोकिल महतो, सीताराम यादव यमुना मिस्त्री समेत कई सेवानिवृत सहायक अध्यापक शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।