Serious Road Accident in Ichak 49-Year-Old Injured Near Gobar Banda Petrol Pump सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsSerious Road Accident in Ichak 49-Year-Old Injured Near Gobar Banda Petrol Pump

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

इचाक थाना क्षेत्र के गोबर बांदा पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसे में 49 वर्षीय अशोक प्रसाद मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम को हुई, जब वह इचाक बाजार से अपने घर जा रहे थे। बाइक की टक्कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 9 May 2025 01:11 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

इचाक प्रतिनिधि इचाक थाना क्षेत्र के गोबर बांदा पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क हादसा में नगवां (सदर) निवासी अशोक प्रसाद मेहता उम्र 49 वर्ष पिता स्वर्गीय वासुदेव महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम 6:30 बजे उस वक्त घटी जब अशोक इचाक बाजार से नगमा घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग गया। इस बीच सड़क पर पड़े अशोक को आसपास के लोग और पुलिस की सहायता से पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी अशोक के घर वालों को दे दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।