Tobacco Awareness Campaign in Hazaribagh on World No Tobacco Day विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर डेंटल काॅलेज ने चलाया जन जागरूकता अभियान, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsTobacco Awareness Campaign in Hazaribagh on World No Tobacco Day

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर डेंटल काॅलेज ने चलाया जन जागरूकता अभियान

हजारीबाग में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। तम्बाकू के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 2 June 2025 02:21 AM
share Share
Follow Us on
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर डेंटल काॅलेज ने चलाया जन जागरूकता अभियान

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर हजारीबाग के विभिन्न स्थानों पर जन जागरुकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। तम्बाकू के सेवन से होने वाला हानिकारक प्रभाव को प्रस्तुति देकर जन जागरुकता फैलाया गया। कई प्रकार के जन जागरूकता का स्लोगन तंबाकू छोड़े जीवन से नाता जोड़ो का उद्घोष कर तम्बाकू का सेवन ना करने की लोगों से अपील की गई। विभिन्न विद्यालय में नुक्कड़-नाटक एवं संबोधन कर तम्बाकू की सेवन से होने वाली खतरनाक बिमारियों से अवगत कराया गया। गांवों में ओरल कैंसर की जांच, आईईसी सामग्री का उपयोग करके तंबाकू सेवन बंद करने की अपील की गई।

इस दौरान तंबाकू निषेध का उपस्थित जनों ने शपथ लिया। शपथ के दौरान समाज को तंबाकू मुक्त बनाने अपना योगदान देने की बात कही। एम्स देवघर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। हजारीबाग डेंटल कॉलेज के डॉ निषाद गवली के मार्गदर्शन में जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही ओरल कैंसर की रोकथाम के लिए कई अन्य गतिविधियाँ की गईं। हजारीबाग डेंटल कॉलेज के सचिव डॉ प्रवीण श्रीनिवास ने संबोधित में कहा कि तंबाकू जानलेवा है। जितनी भी गंभीर बीमारियां जैसे फेफड़ों का कैंसर, शवसन रोग, मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर करता है। मौके पर विशेष रूप से जागरूकता अभियान कार्यक्रम में डॉ कृष्ण राज, डॉ दीपांशु मिश्रा, द्वितीय वर्ष के छात्र और इंटर्न ने अपना सरहानीय योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।