जिले में खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए जन सहायता कोषांग गठित
पूर्वी सिंहभूम के सभी प्रखंड खनन प्रभावित क्षेत्र हैं, जहां तांबा, यूरेनियम, क्वार्टजाइट, बालू व अन्य खनिजों का उत्खनन होता है। जिला प्रशासन ने समस्याओं के समाधान और कल्याणकारी योजनाओं के अनुश्रवण के...

पूर्वी सिंहभूम के सभी प्रखंड खनन प्रभावित क्षेत्र हैं, जहां तांबा, यूरेनियम, क्वार्टजाइट, बालू व अन्य खनिजों का उत्खनन होता है। इससे ग्रामीण जनता प्रभावित होती है। उनकी समस्याओं के समाधान, आधारभूत संरचना के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के अनुश्रवण के लिए जिला प्रशासन ने एक जन सहायता कोषांग का गठन किया है, जो जनसंपर्क कार्यालय परिसर में कार्यरत रहेगा।यह कोषांग उपायुक्त के जनता दरबार, डाक, ई-मेल, फोन, सोशल मीडिया और समाचार पत्रों से प्राप्त शिकायतों का संकलन और निराकरण करेगा। इसके लिए सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को नोडल पदाधिकारी तथा विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी को वरीय पदाधिकारी नामित किया गया है।
प्राप्त शिकायतों को संबंधित प्रभारी पदाधिकारियों को अग्रसारित किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।