Grand Chau Dance Event in Jamshedpur Featuring Women s Team from Purulia पुराना सोनारी में महिला टीम का छऊ नृत्य देखने आज जुटेंगे हजारों लोग, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsGrand Chau Dance Event in Jamshedpur Featuring Women s Team from Purulia

पुराना सोनारी में महिला टीम का छऊ नृत्य देखने आज जुटेंगे हजारों लोग

जमशेदपुर में पुराना सोनारी विकास समिति द्वारा आयोजित विशाल छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को होगा। मुख्य आकर्षण महिला छऊ नृत्य टीम होगी जो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आएगी। कार्यक्रम की शुरुआत...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 17 May 2025 09:38 AM
share Share
Follow Us on
पुराना सोनारी में महिला टीम का छऊ नृत्य देखने आज जुटेंगे हजारों लोग

जमशेदपुर। पुराना सोनारी विकास समिति के बैनर तले शनिवार को समिति के मैदान (कारमेल स्कूल के पीछे) विशाल छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। रातभर चलनेवाले आयोजन का मुख्य आकर्षण महिला छऊ नृत्य टीम (उस्ताद संजय छऊ नाच) होगा, जो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के बंदवान से आयेगी। दूसरी छऊ नृत्य टीम सरायकेला खरसावां के नीमडीम की उस्ताद चंडीचरण महतो की होगी।इस संबंध में समिति के अध्यक्ष धनंजय महतो ने बताया कि छऊ नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 9.30 बजे शहीद निर्मल महतो, पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो तथा राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो को श्रद्धांजलि से होगी।

इसके बाद रात्रि 10 बजे से छऊ नृत्य की प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, सांसद विद्युत महतो, विधायक सबिता महतो, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, 20 सूत्री समिति के जिला उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो, फणिन्द्र महतो, बबलू महतो, सुखदेव महतो आदि शामिल होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।