Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsHeavy Rain Disrupts Life in East Singhbhum as Monsoon Arrives
दूसरे दिन भी मानसून ने किया झमाझम बारिश
जमशेदपुर में मानसून के दूसरे दिन सुबह से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। गर्मी से राहत मिली, लेकिन लोगों को बाहर निकलने में कठिनाई हुई। बाजारों में भीड़ कम है और अस्पतालों में...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 18 June 2025 02:51 PM

जमशेदपुर। मानसून के आने के दूसरे दिन भी पूर्वी सिंहभूम में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गर्मी से तो राहत मिली लेकिन आने जाने में लोगों को काफी परेशानी हुई। अत्यावश्यक कार्य वाले ही लोग बाहर निकल सके। वहीं बाजार में काफी कम भीड़ देखी गई। यहां तक की अस्पताल में दिखने वाले मरीजों की संख्या भी एक तिहाई तक रह गई। मौसम विभाग का मानना है कि 21 जून तक बारिश होनी है लेकिन अगले दो-तीन दिन तक इतनी अधिक बारिश नहीं होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।