India s Transformative 11 Years Under Modi Security Development Women Empowerment देश बदल रहा है, अब झारखंड को बदलने की बारी : बाबूलाल मरांडी, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsIndia s Transformative 11 Years Under Modi Security Development Women Empowerment

देश बदल रहा है, अब झारखंड को बदलने की बारी : बाबूलाल मरांडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल देश के लिए परिवर्तनकारी रहे हैं। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, अब चौथे स्थान पर है। आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 13 June 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
देश बदल रहा है, अब झारखंड को बदलने की बारी : बाबूलाल मरांडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल देश के लिए परिवर्तनकारी रहे, खास तौर पर सुरक्षा, विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, जो अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को बिष्टूपुर स्थित चैंबर भवन में केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि पूरा देश बदल रहा है, अब झारखंड को बदलने की बारी है। मरांडी ने झारखंड में विदेशी घुसपैठियों के बढ़ते मामलों पर भी हमला बोला और कहा कि राज्य सरकार उन्हें बचा रही है।

उन्होंने 24 जून को प्रखंड स्तर पर आंदोलन की घोषणा भी की। आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़ लोगों को दी स्वास्थ्य सुरक्षा पूर्व सीएम ने कहा कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसी पहल ने नवाचार और निवेश को बढ़ावा दिया। डीबीटी के जरिए 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे। 11.72 करोड़ शौचालय और 11.82 करोड़ घरों में नल-जल कनेक्शन ने स्वच्छता और जीवन स्तर में बदलाव लाया। महिला सशक्तीकरण पर कहा कि 30 करोड़ महिलाओं को मुद्रा योजना से ऋण मिला, उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी 28% बढ़ी और 33% आरक्षण ऐतिहासिक निर्णय रहा। आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा दी। आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई आतंकवाद पर कार्रवाई का उल्लेख करते हुए मरांडी ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक का उदाहरण दिया। उन्होंने दावा किया कि उग्रवाद में 70% तक की कमी आई है और 2026 तक भारत उग्रवादमुक्त हो सकता है। सुरक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि आज 60% रक्षा उपकरण देश में बनते हैं और रक्षा निर्यात में 34 गुना वृद्धि हुई है। ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलें भारत की तकनीकी ताकत हैं। चिनाब ब्रिज और दोगुने एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ी चिनाब ब्रिज, दोगुने एयरपोर्ट, बढ़ती रेल-सड़क कनेक्टिविटी को उन्होंने भारत की बढ़ती ताकत बताया। 25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर निकालने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में 18.5 लाख घर पीएम आवास योजना से दिए गए हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर उन्होंने चिंता जताई। गोड्डा, हजारीबाग और जमशेदपुर की घटनाओं को उदाहरण बताते हुए कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन और डॉक्टरों की भारी कमी है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, शिवपूजन पाठक, नंदजी प्रसाद, सुधांशु ओझा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।