Jamshedpur Legislative Assembly Committee Visit on June 25 25 को जमशेदपुर आएगी विधान सभा की लोक लेखा समिति, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Legislative Assembly Committee Visit on June 25

25 को जमशेदपुर आएगी विधान सभा की लोक लेखा समिति

जमशेदपुर की लोक लेखा समिति 25 जून को दौरे पर आएगी। समिति के सभापति मनोज कुमार यादव और अन्य सदस्यों के साथ यह समिति चाईबासा से आएगी। वे रात जमशेदपुर सर्किट हाउस में रुकेंगे और 26 जून को अधिकारियों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 17 June 2025 11:07 AM
share Share
Follow Us on
25 को जमशेदपुर आएगी विधान सभा की लोक लेखा समिति

जमशेदपुर। विधान सभा की लोक लेखा समिति 25 जून को जमशेदपुर के दौरे पर आएगी। समिति के सभापति मनोज कुमार यादव जबकि सदस्यों में सुखराम उरांव, नमन विल्सन कोंगारी, आलोक कुमार चौरसिया, अमित कुमार यादव, समीर कुमार मोहंती और जगत माझी शामिल हैं। समिति चाईबासा से 25 जून को शाम आठ बजे जमशेदपुर सर्किट हाउस पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद 26 कर सुबह नौ बजे से जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। यहां पर समिति की यात्रा संपन्न हो जाएगी। समिति दोपहर तीन बजे रांची के लिए रवाना हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।