12 बजे तक ओपीडी होने से मरीजों को हो रही परेशानी
जमशेदपुर के एमजीएम हॉस्पिटल में मरीजों को ओपीडी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक खुलती है, फिर 3 बजे तक बंद रहती है। मरीजों को 3 बजे का इंतजार करना पड़ता है,...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 7 June 2025 02:09 PM

जमशेदपुर । एमजीएम हॉस्पिटल के मरीजों को ओपीडी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 9 बजे से 12 तक ओपीडी के बाद 3 बजे तक के लिए ओपीडी को बंद कर दिया जाता है लेकिन इस बीच जितने भी मरीज आते हैं उन्हें 3 बजे का इंतजार करना होता है। दूर-दूर से आए मरीजों को घर वापस भी लौटना होता है। ऐसे में उनके लिए देर तक रुकना परेशानी भरा होगें। कई मरीज बिना इलाज कराया वापस लौट जाते हैं। जबकि सदर अस्पताल में इस तरह की स्थिति नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।