Kolhan University Vocational Teachers Renewal Delayed Issues Raised with Governor कोल्हान विश्वविद्यालय की समस्याओं से राज्यपाल को कराया अवगत, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsKolhan University Vocational Teachers Renewal Delayed Issues Raised with Governor

कोल्हान विश्वविद्यालय की समस्याओं से राज्यपाल को कराया अवगत

कोल्हान विश्वविद्यालय के वोकेशनल शिक्षकों का नवीकरण 11 महीने से नहीं हुआ है और 8 महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। नवनियुक्त सीनेट सदस्य सोनू ठाकुर ने राज्यपाल से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 4 June 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
कोल्हान विश्वविद्यालय की समस्याओं से राज्यपाल को कराया अवगत

कोल्हान विश्वविद्यालय के वोकेशनल शिक्षकों का नवीकरण 11 महीने से नहीं हुआ है, वहीं 8 महीने से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा कोल्हान विश्वविद्यालय से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त सीनेट सदस्य सोनू ठाकुर ने जमशेदपुर परिसदन में राज्यपाल एवं कुलाधिपति से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सोनू ठाकुर ने कोल्हान विश्वविद्यालय से जुड़ी कई समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया। इसके अलावा वर्कर्स कॉलेज की भवन की जर्जर स्थिति से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह भवन कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इसके बारे में जनप्रतिनिधियों से लेकर उपायुक्त, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा विश्वविद्यालय प्रशासन तक सभी को सूचित किया जा चुका है, परंतु कोई समाधान अबतक नहीं निकला।

राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्यस्तरीय एनईपी टास्क फोर्स के गठन का भी सुझाव प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने इन सुझावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।