मोदी सरकार के 11 साल: आतंकवाद पर प्रहार, विकास और सुशासन की नई इबारत
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश में आतंकवाद बढ़ा हुआ था, लेकिन अब उग्रवाद में 70% की कमी...
जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश बम धमाकों से कांपता था, लेकिन मोदी सरकार ने आतंकवादियों को सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर इसका प्रमाण है।मरांडी ने कहा कि देश में उग्रवाद में 70% की कमी आई है और जल्द ही भारत उग्रवादमुक्त होगा। सुशासन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि "ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा" की नीति से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की बात करते हुए उन्होंने बताया कि अब 60% रक्षा उपकरण भारत में बनते हैं।
चेनाब ब्रिज, दो गुना एम्स, नए एयरपोर्ट, एक्सप्रेस-वे, और ग्रामीण सड़कों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा विस्तार हुआ है।डिजिटल इंडिया की सफलता से 46% डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहा है। मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। कश्मीर-पूर्वोत्तर में विकास तेज हुआ है। वहीं झारखंड सरकार पर विदेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।