Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsNagendra Paswan Appointed New DDC of East Singhbhum Jharkhand
नागेन्द्र पासवान बनाये गये पूर्वी सिंहभूम जिले के डीडीसी
जमशेदपुर में नागेन्द्र पासवान को पूर्वी सिंहभूम का नया डीडीसी नियुक्त किया गया है। वे पहले श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में अपर सचिव थे। यह पद 9 महीने के बाद भरा गया है, जब मनीष कुमार को प्रोन्नति...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 19 June 2025 12:05 PM

जमशेदपुर। नागेन्द्र पासवान पूर्वी सिंहभूम के नये डीडीसी बनाये गये हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पासवान इससे पूर्व श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में अपर सचिव थे। वे मूल रूप से हजारीबाग के निवासी हैं। उनकी पोस्टिंग करीब 9 महीने के अंतराल पर की गई है। लोक सभा चुनाव के बाद तत्कालीन डीडीसी मनीष कुमार को प्रोन्नति मिल गई थी। उस समय से जिले में डीडीसी का पद प्रभार में रहा। वर्तमान में यह पद अनिकेत सचान संभाल रहे थे, जो मूल रूप से एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) थे। अब उनका भी तबादला हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।