Vat Savitri Vrat Celebrated by Married Women for Long Life of Husbands in Jamshedpur सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए किया व्रत और पूजा, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsVat Savitri Vrat Celebrated by Married Women for Long Life of Husbands in Jamshedpur

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए किया व्रत और पूजा

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में वट सावित्री व्रत के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए वट वृक्ष के नीचे पूजा की। महिलाओं ने निर्जला उपवास रखते हुए पारंपरिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 26 May 2025 10:48 AM
share Share
Follow Us on
सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए किया व्रत और पूजा

जमशेदपुर।मानगो क्षेत्र में वट सावित्री व्रत के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धा एवं भक्ति के साथ वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर महिलाओं ने निर्जला उपवास रखते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न की। ऐसी मान्यता है कि वट पेड़ के नीचे सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है और संतान सुख प्राप्त होता है। मान्यता यह भी है कि इसी दिन सावित्री ने यमराज के चुंगल से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी ।महिलाओं

ने वट वृक्ष की परिक्रमा की, रक्षासूत्र बांधा और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। पूजा के उपरांत सुहागिनों ने घर जाकर अपने पतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान वट सावित्री की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं की भीड़ जुटी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।