Water Supply Initiated in Jamshedpur s Bagbera Amid Drought डीसी की पहल पर बागबेड़ा में टैंकरों से जलापूर्ति शुरू, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsWater Supply Initiated in Jamshedpur s Bagbera Amid Drought

डीसी की पहल पर बागबेड़ा में टैंकरों से जलापूर्ति शुरू

जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र में जलाभाव के चलते टैंकर द्वारा जलापूर्ति की शुरुआत की गई। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में पानी का वितरण किया जा रहा है। उपायुक्त के आदेश पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 5 April 2025 12:53 PM
share Share
Follow Us on
डीसी की पहल पर बागबेड़ा में टैंकरों से जलापूर्ति शुरू

जमशेदपुर। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में जलाभाव प्रभावित बागबेड़ा क्षेत्र में टैंकर से जलापूर्ति की शुरुआत हुई। शुभारंभ बागबेड़ा के गांधीनगर शाखा मैदान में पानी वितरण से हुआ।इस मौके पर बागबेड़ा के थाना प्रभारी भी मौजूद थे। उनकी देखरेख में ही समिति के प्रत्येक क्षेत्र में पानी का वितरण किया जाएगा। समिति के प्रयास से उपायुक्त के आदेश पर जुस्को, तारापोर कंपनी, टाटा स्टील अर्बन सर्विसेस के प्रमुख केशव कुमार रंजन एवं आपदा प्रबंधन के फंड से बागबेड़ा और उससे सटे कीताडीह, घाघीडीह के सभी पंचायत क्षेत्र में टैंकर से पानी उपलब्ध किया जाएगा। सुबोध झा ने लोगों से आग्रह किया है कि शांति बनाकर सभी लोग पीने का पानी ले जएं। इसे बर्बाद नहीं करें। समिति की महिला मोर्चा की संयोजक पवित्रा पांडे, संयोजक विनोद राम, रामनगर के संयोजक राजू शर्मा, गांधीनगर के संयोजक दीपक दांगी, भाजपा बागबेड़ा मंडल के महामंत्री विमलेश उपाध्याय, मुन्ना दांगी, मीना देवी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी और सूरज दास की देखरेख में पहले दिन पानी वितरण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।