कांग्रेस प्रखंड कमेटी का विस्तार,समर माजी बने प्रखंड उपाध्यक्ष
नाला,प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी कार्यसमिति के झारखंड प्रभारी के निर्देशानुसार रविवार को कमेटी विस्तार हेतु कांग्रेस की प्रखंड इकाई की एक बैठक

कांग्रेस प्रखंड कमेटी का विस्तार,समर माजी बने प्रखंड उपाध्यक्ष नाला,प्रतिनिधि।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी कार्यसमिति के झारखंड प्रभारी के निर्देशानुसार रविवार को कमेटी विस्तार हेतु कांग्रेस की प्रखंड इकाई की एक बैठक पीडब्ल्यूडी विभाग स्थित डाकबंगला परिसर में संपन्न हुई। इससे पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज झा एवं प्रखंड अध्यक्ष समर माजी के नेतृत्व में सर्वप्रथम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति हेतु मौन धारणकर श्रद्धांजलि प्रदान किया गपा। तत्पश्चात प्रखंड कमेटी के विस्तार के क्रम से सर्वसम्मति से अध्यक्ष समर माजी सहित दो उपाध्यक्ष, 9 महासचिव, 12 पदाधिकारी एवं आमंत्रित सदस्यों की सूची अनुमोदन हेतु जिला कांग्रेस कमेटी को भेजा गया। जिला उपाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार कमिटी के गठन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों का 50 प्रतिशत एवं युवा तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने प्रखंड कमेटी के चयनित पदाधिकारी, सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि जिला द्वारा अनुमोदन के बाद संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में 5-5 नए सदस्य बनाने की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की सर्वत्र कड़ी भर्तस्ना हो रही है। देश की संवेदनशील सीमा पर इस तरह की चूक आत्मघाती है। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष समर माजी ने कहा कि जिला द्वारा अनुमोदन के पश्चात कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को प्रखंड में मई माह में पांच तारीख को बैठक कर नियुक्ति पत्र देना है। बैठक में मृत्युंजय बनर्जी, गणेश मित्रा, तपन तिवारी, गुलशन अली, जितेन्द्रनाथ मंडल, मिमरान मिस्त्री, लक्ष्मीकांत बनर्जी, नरेश मुर्मू, पिंटु मिस्त्री, दिलीप बाउरी, अशोक गोरांई, मोहन मंडल, मशिहुर रहमान, मुनमुन चौहान, दीपक मंडल सहित अन्य नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो नाला 01: रविवार को पीडब्ल्यूडी विभाग स्थित डाकबंगला परिसर में प्रखंड कमेटी विस्तार हेतु बैठक करते कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।