Elderly Woman Injured in Road Accident Near Narayanpur सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला घायल, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsElderly Woman Injured in Road Accident Near Narayanpur

सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला घायल

नारायणपुर। प्रतिनिधि गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बीरसिंहपुर गांव के समीप

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाWed, 21 May 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला घायल

नारायणपुर। गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बीरसिंहपुर गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के फुटाहा निवासी विशेश्वर टुडू की पत्नी फुलकुमारी मुर्मू (उम्र करीब 55वर्ष) नारायणपुर बाजार से दलदला मोड़ होते पैदल चलकर अपने घर फुटाहा गांव जा रही थी। इसी दौरान गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर थाना क्षेत्र के बीरसिंहपुर गांव के समीप जामताड़ा की ओर से पांडेयडीह की जा रहे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उसको धक्का मार कर फरार हो गया।

जिसमें इस सड़क दुर्घटना में उक्त महिला घटनास्थल पर गिर कर घायल हो गई। घटना के बाद घायल महिला को घटनास्थल पर तड़पता देख कर समाजसेवी अब्दुल जब्बार अंसारी ने घटना की सूचना नारायणपुर थाना को दिया। जिसके बाद नारायणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल महिला को अपने साथ पीसीआर वाहन से इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में ले जाकर भर्ती करवा दिया। जहां पर चिकित्सकों ने अपने मेडिकल टीम के साथ मिलकर घायल महिला का इलाज किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।